Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Monday, 8 February 2010, 02:46 WIB
Last Updated 2010-02-08T10:50:29Z

जल्द ही निर्णय लिया जाएगाः ठाकरे

Advertisement
मुंबई। पवार और बाल ठाकरे के बीच हुई मुलाकात के एक दिन बाद शिवसेना ने कहा है कि वह आईपीएल मुद्दे पर अगले दो-तीन दिन में अपना निर्णय करेंगे। कृषि मंत्री शरद पवार ने शिवसेना प्रमुख के बांद्रा स्थित आवास मातोश्री पर उनसे मुलाकात कर उनसे आग्रह किया था कि वह आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के शामिल होने संबंधी अपनी धमकियों को वापस लें। शिवसेना के पत्र सामना में कहा गया है, ऑस्ट्रेलियान खिलाड़ियों के मुद्दे पर ठाकरे दो-तीन दिन में अंतिम निर्णय करेंगे। क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर और शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी इस बैठक में मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब दो घंटे तक चली थी। सामना के अनुसार बाल ठाकरे ने पवार से कहा, मेरे लिए खेल से अधिक महत्वपूर्ण देश है। मैं भारतीयों का अपमान कभी नहीं बर्दाश्त करूंगा।