Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Monday, 8 February 2010, 02:37 WIB
Last Updated 2010-02-08T10:41:12Z

आस्ट्रेलिया की हॉकी टीम घोषित

Advertisement
ऑस्ट्रेलिया ने 28 फरवरी से 13 मार्च तक होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए सोमवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। भारतीय टीम के पूर्व तकनीकी सलाहकार रिक चाज्र्सवर्थ के मार्गदर्शन में तैयारी में जुटी ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें 24 साल बाद पदक जीतने पर है। टीम लगभग वही है जिसने पिछले साल के आखिर में मेलबर्न में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 17 से 19 फरवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी।
टीम : डेस एबोट, जार्ज बेजले, ग्रीम बेगबी, कील ब्राउन, नाथन बर्गर्स, मैथ्यू बी, लियाम डि यंग, ल्यूक डोर्नर, जैमी ड्वियेर, काइरोन गोवर्स, रोब हामंड, फर्गस कावानेग, मार्क नोल्स, एडी आकेंडेन, साइमन ओर्चार्ड, ग्रांट शूबर्ट, मैथ्यू स्वान, ग्लेन टर्नर।