Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Sunday, 7 February 2010, 22:48 WIB
Last Updated 2023-05-07T09:56:48Z
big newsindia newsnewspolitical newssocial newssports newstech newsvideo

राष्ट्रमंडल में खेलों भाग नहीं लेगी अंजू बॉबी जॉर्ज

Advertisement
नई दिल्ली। भारत की ओर से मेडल की प्रबल दावेदार ओलिंपियन ऐथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस साल अक्टूबर में दल्ली में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले पाएंगी। लंबी कूद की महिला ऐथलीट अंजू ने 2004 एथेंस ओलिंपिक और 2008 पेइचिंग ओलिंपिक में शिरकत की थी। लेकिन 2004 में वह मेडल से महरूम रही थीं, जबकि पेइचिंग में तीन कोशिशों में फाउल के कारण क्वॉलिफाई नहीं कर पाईं थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग न लेने की खबर के बारे में अंजू ने बेंगलुरु से पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं इस साल दिल्ली में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले पाऊंगी।' पेइचिंग ओलिंपिक के बाद से अंजू ने किसी भी चैंपियनशिप में शिरकत नहीं की तो क्या वह संन्यास की योजना बना रही हैं, इस पर राजीव गांधी, अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री हासिल कर चुकीं 32 वर्षीय अंजू ने कहा, 'मैं अगले साल वापसी करूंगी। इतनी जल्दी संन्यास नहीं ले सकती। मैंने अपने कोच और पति के साथ मिलकर अगले ओलिंपिक की योजना बनाई हुई है।' अंजू ने 2003 में पैरिस में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था और इससे वह 6.70 मी की कूद लगाकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय ऐथलीट बनी थीं। इसके बाद उन्होंने 2005 में आईएएफ वर्ल्ड ऐथलेटिक्स फाइनल में गोल्ड मेडल से चूक गई थी। लेकिन विश्व की पूर्व चार नम्बर की लंबी कूद एथलीट अंजू ने विश्वास व्यक्त किया कि वह अगले वर्ष के शुरू में ट्रैक पर लौटेंगी।