Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Sunday, 7 February 2010, 22:35 WIB
Last Updated 2023-01-13T05:53:54Z
news

गोल्ड से चुके बिंद्रा

Advertisement
नई दिल्ली। ओलिंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा हॉलैंड में 33वें इंटरशूट टूर्नामेंट की 10 मीटर एयर राइफल स्परधा के फाइनल में गोल्ड से चूक गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। बिंद्रा ने इससे पहले शुरुआती दो मैचों में दो गोल्ड जीते थे। उन्होंने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 98, 100, 99, 100, 99 और 99 से कुल 595 का स्कोर बनाया। फाइनल राउंड में उनका स्कोर 102.7 रहा और वह कुल 697.7 का स्कोर बना सके। वहीं जर्मनी के टिनो महाउप्ट ने 596 और 101.8 से कुल 697.8 का स्कोर बनाकर गोल्ड जीता। मोलदोवीनू एलिन जॉर्ज ने 697.7 (593 और 103.7) से ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।