Advertisement
अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका के ओपन टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग के फाइनल में भारत के खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के आयसम-उल-हक कुरैशी की जोडी़ ने कडे़ मुकाबले के बाद फाइनल में जगह बनाई। भारत और पाकिस्तान की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एरिको बुटोरैक और राजीव राम की पांचवी वरीयता प्राप्त जोड़ी को शुक्रवार रात सेमीफाइनल में 7.6, 6.4 से हराया। पहले सेट में दोनों जोड़ियों को एक-एक ब्रेक मिला लेकिन दोनों ही इसका फायदा उठाने में नाकाम रहीं जिससे पहला सेट टाईब्रेकर में खिंचा जहां बोपन्ना और कुरैशी ने बाजी मार ली। दूसरे सेट में विरोधी जोड़ी को बिना कोई मौका दिए आसान जी हासिल की। यह जोड़ी फाइनल में स्टीव और जेवियर मालिसी तथा कारोल बेक और हारोल लेवी के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से भिडेग़ी।
