Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Friday, 5 February 2010, 23:31 WIB
Last Updated 2023-01-13T05:54:05Z
news

फेड कप में भारत का शानदार पर्दर्शन जारी

Advertisement
भारत की महिला टेनिस टीम ने शुक्रवार को कुआलालंपुर के नेशनल टेनिस सेंटर में खेले गए एशिया-ओसेनिया समूह-2 मुकाबले में मेजबान मलेशिया को 3-0 से पराजित कर दिया। भारतीय टीम ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को भी इसी अंतर से हराया। भारतीय टीम ने सिंगापुर के खिलाफ भी अपने तीनों मैच जीते थे जबकि मलेशिया के खिलाफ भी उसका यह उम्दा प्रदर्शन जारी रहा। भारत के लिए शुक्रवार को सानिया मिर्ज़ा और पूजाश्री ने जहां एकल मैच जीते वहीं साना भांबरी और पूजाश्री ने युगल मुकाबले में भी जीत हासिल की। सिंगापुर के खिलाफ साना के साथ रश्मि चक्रवर्ती युगल मुकाबले में खेली थीं। इस मैच में रश्मि को आराम दिया गया।पूजाश्री ने जहां मलेशिया की दिग्गज खिलाड़ी चेन बी खू को 6-1, 6-1 से पराजित किया वहीं सानिया ने जे.नूरदीन को भी इसी अंतर से हराया। साना और पूजाश्री ने युगल मुकाबले में खू और नूरदीन को 7-6, 6-2 से अंतर से मात दी। समूह-ए के अपने दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम पहले स्थान पर चल रही है। इस जीत के साथ उसने एशिया-ओसेनिया क्षेत्र समूह-1 में खेलना तय हो गया ।