Advertisement
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बे्रट ली ने आशंका जताई है कि उनका उनका करियर समाप्त होने की राह पर है। चोट के कारण एक साल से दूर रहे ली ने कहा है कि अपने करियर के संबंध में आखरी फैसला लेने से पहले कप्तान रिकी पोंटिंग से बात करेंगे। कंधे की चोट से उभर रहे ली फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। अपनी तूफानी गेंदबाजी के कारण दुनिया के बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले ली ने कहा है कि मैं ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ ही रहुंगा। यदि मुझे जरूरत पड़ी तो में पोंटिंग से बात कर अपने क्रिकेट भविष्य के बारे में निर्णय लूंगा। ली ने स्वीकारा है कि आस्ट्रेलिया टीम में वापसी करने की कोई गारंटी नही है।
