Advertisement
नई दिल्ली। देश को एक सुर में पिरोने वाले गीत मिले सुर मेरा तुम्हारा..... को अपने जमाने में खूब सराहना मिली थी लेकिन इसके नये संस्करण फिर मिले सुर..... के उदासीन रवैये को देखते हुये इस गीत के निर्माता अब सचिन तेंदुलकर सहित दूसरे क्रिकेट सितारों को लेकर फिर मिले सुर..... का एक और नया संस्करण लाने जा रहे है अनेकता में एकता के इस गीत के इस गीत के इस गीत के लिये सुखिर्या बटोरने वाले कैलाश सुंदरनाथ ने कहा है कि वह जल्द ही तेंदुलकर के साथ शूटिंग शुरू करेंगे। नाथ कहते है, हम जल्द ही सचिन को फिर मिले सुर..... के संपादित संस्करण में देखेंगे वह इस गीत में शामिल होने के लिये इच्छुक है हमने पहले भी उन्हे व दूसरे क्रिकेटरों को इस गीत में शामिल करने की कोशिश की थी लेकिन खेल की व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो पाया हम पर गणतंत्र दिवस के दिन इसे रिलीज करने का दबाव था 80 के दशक में मिले सुर मेरा तुम्हारा..... को राष्ट्रगान का आधुनिक रूप कहा गया था इसके नये संस्करण फिर मिले सुर में अमिताभ, शाहरूख, आमिर, साइना नेहवाल और विजेंदर सिंह सहित 60 से ज्यादा हस्तियों ने योगदान दिया है।
