Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Monday, 8 February 2010, 23:32 WIB
Last Updated 2010-02-09T08:04:52Z

भारतीय फुटबॉलटीम को गोल्ड मेडल

Advertisement
ढ़ाका, 9 फरवरी भारत की महिला फुटबॉल टीम ने सोमवार को नेपाल को 3-1 से हराकर 11वें दक्षिण एशियाई खेलों की महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल जीत लिया। भारतीय टीम को स्वर्ण पदक के साथ अच्छे खेल के लिए श्फेयर प्ले ट्राफी भी दी गई। नेपाल ने खिताबी मुकाबले में पहले बढ़त बनाई। लेकिन बेमबेम देवी ने पेनल्टी किक को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिला दी। पहला हाफ 1-1 से बराबर रहा। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने दबाव बनाते हुए दो गोल और दागे। नाओबी चानू के गोल के साथ ही भारत की ऐतिहासिक जीत हुई। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते और पांच मैचों में कुल 29 गोल किए।