Advertisement

नई दिल्ली, 9 फरवरी। भारत के स्टार एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को एटीपी की ताजा रैंकिंग में 21 पायदान का फायदा हुआ है। एटीपी की ताजा रैंकिंग में सोमदेव इस समय 141वें पायदान पर हैं। सोमदेव ने दक्षिण अफ्रीका टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी प्रकाश अमृतराज को 22 स्थानों का नुकसान हुआ है। वह ताजा रैंकिंग में 222वें पायदान पर हैं। युगल रैंकिंग में लिएंडर पेस सातवें, महेश भूपति आठवें पायदान पर बने हुए हैं। महिला एकल रैंकिंग में टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा भी पहले की ही तरह 59वें पायदान पर बनी हुई हैं।
