Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Tuesday, 9 February 2010, 00:00 WIB
Last Updated 2010-02-09T08:04:26Z

प्रकाश एकल मुकाबले से बाहर

Advertisement
ईटली, 9 फरवरी। प्रकाश अमृतराज के एकल वर्ग के पहले ही दौर में हारने के साथ भारतीय चुनौती खत्म हो गई। साथ 4,25,000 डॉलर ईनामी राशि के एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। भारत के इस गैर वरीयता खिलाड़ी को स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी मार्को क्रगनोला ने 7-5, 1-6, 7-5 से मात दी। प्रकाश को कोई रैंकिंग अंक नहीं मिला, लेकिन उसने 440 यूरो राशि जरूर कमाई है। युगल वर्ग में प्रकाश अमेरिका के ब्रेंडन इवांस के साथ, जबकि हर्ष मांकड़ जमैका के डस्टिन ब्राउन के साथ भिड़ेगें।