Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Wednesday, 10 February 2010, 00:30 WIB
Last Updated 2023-05-07T09:25:54Z
news

किंग्स इलेवन में कोई हिस्सा नहीः हीरो होंडा

Advertisement
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मालिकों में से एक मोहित बर्मन ने इस खबर का खंडन किया है कि उनकी टीम को दोपहिया कंपनी हीरो होंडा ने खरीद लिया है। उन्होंने बताया कि टीम को बेचने का उनका कोई इरादा नहीं है और ना ही किसी से ऐसी कोई बात की है। वहीं हीरो होंडा ने भी कहा है कि किसी टीम को खरीदने की कोई बात नहीं हुई है। गौरतलब है कि पहले खबर आई थी कि हीरो होंडा ने आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब को खरीद लिया है। खबरों में यह भी आया था कि हीरो होंडा ने 260 मिलियन डॉलर खर्च कर किंग्स इलेवन टीम में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और मोहित बर्मन पहले से इस टीम के मालिक हैं। किंग्स इलेवन ने कुछ समय पहले ही अपने टीम में परिवर्तन किया था और युवराज सिंह की जगह श्रीलंका के कुमार संगाकारा को कप्तान बनाया था।