Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Wednesday, 10 February 2010, 02:00 WIB
Last Updated 2023-05-07T09:54:23Z
india newsnews

राष्ट्रमंडल खेलों में सायना से पदक की उम्मीद

Advertisement
दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार अगर काई पदक ला सकता तो उसमें सबसे पहले भारत की बैडमिंटन सनसनी सायना नेहवाल का नाम आता है। पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में इस समय आठ-आठ घंटे पसीना बहाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ियों की आखों में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर कब्जा करने की ललक साफ नजर आ रही है। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में हैदराबाद की अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल से देश को काफी उम्मीदें हैं। पिछले कुछ समय से हैदराबाद में सायना अपने कोच गोपीचंद की देखरेख में तैयारियों कर रही हैं। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियन गोपीचंद के मुताबिक सायना को सबसे बड़ी चुनौती मलेशिया और सिंगापुर के खिलाड़ी से मिल सकती है। विश्व की नंबर छह खिलाड़ी सायना भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिसने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन जैसे खिताब जीतें हैं।