Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Wednesday, 10 February 2010, 02:10 WIB
Last Updated 2023-05-07T09:25:44Z
news

जोकोविच दूारे दौर में

Advertisement
रोटरडम। शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपने विपक्षी यूक्रेन के सर्जेई स्ताकवोस्की के चोट के कारण मुकाबले से बाहर होने के बाद यहां चल रहे विश्व इंडोर टेनिस स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश लिया हैं। स्ताकवोस्की ने जब मुकाबला छोड़ा तो वह 6-2, 4-1 से पीछे चल रहे थे। ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल से बाहर हुए जोकोविच ने 32 मिनट कह कसमकस में दो बार यूक्रेनी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी। दूसरे दौर में जोकोविच का मुकाबला स्विट्जरलैंड के मार्को चियूडिनेली से होगा। स्विस खिलाड़ी ने 2008 के विजेता फ्रांस के माइकल एल्डोरा को हराकर इस दौर में प्रवेश किया है। फ्रांस के जुलियन बेनेताउ भी सातवीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के इवान जुबिसिक को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर अपनी दावेदारी कायम रखी है।