Advertisement
ब्रेमेन। ब्रेमेन फुटबॉल टीम हॉफेनहेम को हराकर जर्मन कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ब्रेमेन ने हॉफेनहेम को 2-1 से हराया। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मौजूदा चैम्पियन ब्रेमेन के लिए नाल्डो ने 27वें मिनट में गोल किया जबकि हूगो एल्मेइदा ने 76वें मिनट में एक और गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। जर्मन कप के सेमीफाइनल में खेलने वाली तीन अन्य टीमों के नामों का फैसला अभी होना बाकी है। इस दौड़ में बेयर्न म्यूनिख, ग्रेउथर फ्रोएथ, शाल्के और वीएफएल ओसनाब्रुएक शामिल हैं। बेयर्न म्यूनिख और ग्रेउथर फ्रोएथ साथ जबकि शाल्के वीएफएल ओसनाब्रुएक से भिड़ेगी।
