Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Wednesday, 10 February 2010, 00:10 WIB
Last Updated 2023-05-07T09:26:03Z
news

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में परिवर्तन

Advertisement
नागपुर दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले ही टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करने के लिए टीम में परिवर्तन करने में ही भलाई समझी। बल्लेबाजों में दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना की वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज श्रीसंत को भी टीम में शामिल किया है जो कि बांग्लादेश श्रृंखला के दौरान घायल हो गए थे। ईशांत शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्रभावी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे। कर्नाटक के मध्यम तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन, उत्तर प्रदेश के सुदीप त्यागी और वृद्धिमान साहा को टीम से बाहर करते हुए कार्तिक, रैना और श्रीसंत को टीम में लिया गया है।
भारतीय टीमः
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, मुरली विजय, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, जहीर खान, शांताकुमारन श्रीसंत, ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना।