Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Wednesday, 10 February 2010, 00:00 WIB
Last Updated 2023-05-07T09:26:12Z
news

भारत की पारी से हार

Advertisement
नागपुर। दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की में भारत को हरा कर टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढत बना ली है। दक्षिणअफ्रीका के पहली पारी के 558 रन के जवाब में भारतीय टीम फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 319 रन ही बनासकी। सचिन तेंदुलकर को छोड़कर भारत का कोई और बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना नहीं करसका। पारी की हार टालने के लिए जारी संघर्ष के बीच तेंदुलकर ने अपना 46वां शतक पूरा किया।
तेंदुलकर ने इस शतकीय पारी के दौरान 177 गेंदों का सामना करते हुए 13 चैके की मदद से 100 रन ही बना पाए।इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (25) का भी संघर्ष जवाब दे गया। हरभजन सिंह 39 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने चैथे दिन के पहले सत्र में मुरली विजय (32) और बद्रीनाथ (6) के विकेट गंवाए। मुरली हैरिस काशिकार हुए। मुरली ने 90 गेंदों का सामना करते हुए चार चैके लगाए। अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी मेंशानदार अर्धशतक लगाने वाले बद्रीनाथ को वायने पार्नेल ने मार्क बाउचर के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 558 रनों के जवाब में भारत 233 रन ही बना सका। फालोऑन खेलने को विवशभारत की शुरुआत तीसरे दिन दूसरी पारी में फिर खराब रही। गौतम गंभीर ने दूसरी पारी में भी निराश किया औरकेवल एक रन पर आउट हो गए। पहली पारी में शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग 16 रन बनाकर आऊट।