Menu Atas

Iklan

दिव्यांशी शर्मा
Wednesday, 3 February 2010, 23:38 WIB
Last Updated 2010-02-04T07:49:38Z

अफरीदी ने हैरान किया : यूसुफ

Advertisement
कप्तान मोहम्मद यूसुफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में अंतिम वनडे मैच के दौरान टीम के अपने साथी शाहिद अफरीदी के गेंद से छेड़छाड़ करने से हैरान हैं। यूसुफ ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया, लेकिन इससे देश का नाम खराब हुआ है। अच्छी बात यह है कि उसे कम से कम अपनी गलती का अहसास है और उसने इसे स्वीकार किया। उम्मीद करता हूं कि वह ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएगा। पाकिस्तान क्रिकेट को ऐसी घटनाओं की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने इन मुश्किल दौरों पर उस समय कप्तानी संभाली, जब कोई खिलाड़ी इस चुनौती को स्वीकार करने को तैयार नहीं था। मुझे लगता है कि मैंने ठीकठाक काम किया और कप्तान के रूप में अपना काम जारी रखना चाहता हूं। मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।’’ पाकिस्तानी कप्तान ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट और एकदिवसीय दोनों शृंखलाओं में हार के बाद बुधवार रात यहां पहुंचे। अंतिम एकदिवसीय में पाकिस्तान की कमान संभालने वाले अफरीदी को कैमरे पर गेंद को मुंह से काटते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद मैच रैफरी ने उन पर दो ट्वेंटी-20 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया। अब उनकी जगह शोएब मलिक शुक्रवार को होने वाले एकमात्र टी-20 मैच में टीम की कमान संभालेंगे। यूसुफ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में लचर प्रदर्शन के बावजदू उनका इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है।